फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झुलसा, बेहोश

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झुलसा, बेहोश

Tue, 08 Jan 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झुलसा, बेहोश
फोटो
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झुलसा, बेहोश
गंभीर हाल में डॉयल 100 पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया
संतकबीरनगर के दुधारा थाने के भंगुरा गांव का है युवक रंजीत
बुआ के घर वाल्टरगंज के तेलियाडीह गांव सोमवार को आया था
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज(बस्ती)। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की भोर में झुलसा मिला। रिश्तेदार सदरी प्रसाद की सूचना पर डॉयल 100 पुलिस ने बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। युवक संतकबीरनगर के दुधारा थाने के भंगुरा गांव का है।
जिला अस्पताल में भर्ती युवक बेहोशी की हालत में है। पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुंची मां संतरा देवी ने बताया कि रंजीत कुमार (22) पुत्र स्व. सुखई सोमवार को मुंहबोली बुआ के घर वाल्टरगंज थाने के तेलियाडीह गया था। जहां बुआ के घर के पास मंगलवार की भोर में कमर से ऊपर झुलसा और बेहोशी की हालत में मिला। पीड़ित के भाई सतीश को आशंका है कि पहले मारापीटा गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी और बेहोश हो गया फिर जलाने की कोशिश की गई। भाई सतीश ने बताया कि वाल्टरगंज थाने में तहरीर देने गया तो पुलिस वालों ने पहले इलाज कराने की बात कही। वहीं, वाल्टरगंज थाना इंचार्ज यशवंत सिंह का कहना है कि परिवार के लोगों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। डॉयल 100 पुलिस ने झुलसे युवक को भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

प्रेम प्रपंच की आ रही बात
पीड़ित रंजीत की मां और भाई सतीश का आरोप है कि गांव में किसी लड़की के चक्कर में यह घटना हुई है। रंजीत मुंहबोली बुआ के घर अक्सर आता-जाता रहा है। घर से सोमवार को निकला था। बडे़ भाई सतीश ने बताया कि पिता सुखई प्रसाद का देहांत हो चुका है। दो छोटे भाई रंजीत और संचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed