फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कलह से तंग महिला ने नदी में लगाई छलांग

कलह से तंग महिला ने नदी में लगाई छलांग

Sun, 14 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
कलह से तंग महिला ने नदी में लगाई छलांग
फोटो
विज्ञापन

------

कलह से तंग महिला ने नदी में लगाई छलांग
शनिवार शाम अमहटपुल से नदी में कूदी, राहगीरों ने बाहर निकाला
नगर के कुसमौर गांव की रहने वाली है
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। पारिवारिक कलह से आजिज कुसमौर की एक महिला अमहट नए पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दी। शोर मचाते हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उसे नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

नगर थाना क्षेत्र के कुसमौर निवासी 30 वर्षीय सुनीता पत्नी बृजमन चौहान आए दिन झगड़े से परेशान होकर शनिवार शाम लगभग चार बजे अमहटपुल पर पहुंच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते पुल से ही कुआनो नदी में छलांग लगा दी। आस पास से गुजर रहे लोगों ने महिला के नदी में छलांग लगाने पर शोर मचाना शुरू कर दिया। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी। राहगीरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर फुटहिया चौकी इंचार्ज अशोक वर्मा भी पहुंच गए। पूछताछ में गृह कलह से तंग होने की बात कही है। पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया है जहां उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed