फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पेड़ से लटका मिला युवक का शव

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Mon, 24 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
परशुरामपुर (बस्ती)। अचरौल गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी रविवार शाम करीब छह बजे लोगों को हुई। युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

अचरौल गांव के रामस्वरूप (26) पुत्र हनुमान प्रसाद की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। परिवार वालों के मुताबिक गोरखपुर से इलाज चल रहा था। रामस्वरूप की मां रविंद्रा देवी रविवार को ही दवा लेने गोरखपुर गई थीं। पिता भी खेती किसानी में लगे थे। किसी समय घर से निकला रामस्वरूप पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया। परिवार के किसी भी व्यक्ति को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सीवान के तरफ गए लोगों ने जब रामस्वरूप की पत्नी से बताया तो वह बदहवास बाग की तरफ भागी । रामस्वरूप की मौत से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी बिट्टू तथा तीन बच्चे रामबक्स, अंशिका, अजय की चीख से हर किसी के आंखों से आंसू निकलने लगे। ऐसी दशा देखकर गांव के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed