फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अंतर्राज्यीय टिकट दलाल गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय टिकट दलाल गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Fri, 04 Jan 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय टिकट दलाल गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
अंतर्राज्यीय टिकट दलाल गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

मुंबई के 51 अप एवं डाउन के टिकट बरामद
बंगाल, बिहार और मुंबई स्टेशनों से जारी हुए हैं टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। अंतर्राज्यीय टिकट दलाल गिरोह का एक सदस्य बृहस्पतिवार को संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर से गिरफ्तार किया गया है। रेलवे तत्काल टिकट की दलाली का जाल बस्ती, संतकबीरनगर समेत आसपास के जिलों में फैला है। यह लोग व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर अपने काम को अंजाम देते हैं। आरपीएफ एवं रेलवे के क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर एक दलाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

निरीक्षक बस्ती नरेंद्र यादव की सूचना पर सीआईबी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार यादव की टीम ने बस्ती रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में मोहम्मद तनवीर को गिरफ्तार किया। जो संतकबीरनगर के बाघ नगर का रहने वाला है। निरीक्षक के मुताबिक आरोपी के पास से कुल 51 रेल टिकट बरामद हुए हैं। जिनकी कीमत 1,85,650 रुपये आंकी गई है। इस अवैध धंधे में लिप्त पकड़े गए आरोपी का साथ मुंबई से उसके बड़े भाई मुशीर अहमद देते हैं। जो व्हाट्स एप के जरिए पूरे धंधे को अंजाम देता है। आरोपी के पास से बरामद सभी रेलवे टिकट तत्काल श्रेणी के मुंबई जाने और वापसी के हैं। आरोपी के पास बरामद टिकट बंगाल, बिहार, मुंबई व अन्य रेलवे स्टेशनों से जारी किए गएा है। रेलवे पोस्ट पर आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर 2018 को संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र से एक दलाल को दबोचने के बाद सीआईबी (क्राइम इंटेलीजेंस ब्यूरो) और आरपीएफ लगातार निगरानी कर रही थी। अब तक 12 से अधिक लोगों को रेल टिकट के इस अवैध धंधे में गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed