फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एक ट्रक पशु पकड़े, पांच पर मुकदमा

एक ट्रक पशु पकड़े, पांच पर मुकदमा

Tue, 18 Sep 2018 12:15 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
एक ट्रक पशु पकड़े, पांच पर मुकदमा
एक ट्रक पशु पकड़े, पांच पर मुकदमा
विज्ञापन

गोंडा से बिहार के लिए ले जा रहे थे तस्कर
मौका पाकर भाग निकले थे चालक और हेल्पर
ट्रक नंबर के आधार पर कराया गया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी पुलिस और गोंडा की लकड़मंडी चौकी पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी कर पशुओं से लदे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक और हेल्पर भाग निकला। नंबर के आधार पर ट्रक मालिक और तस्करों की शिनाख्त कर पांच पर केस दर्ज कराया गया है।

छावनी पुलिस को रविवार देर रात मुखबिर ने गोंडा से ट्रक में ठूंस कर भरे गए पशुओं की जानकारी दी। जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। गोंडा जिले की सीमांत पुलिस चौकी से लेकर घघौवा पुल व विक्रमजोत चौकी, छावनी थाना व टोल प्लाजा तक पुलिस तैनात कर दी गई। भोर करीब साढ़े चार बजे जैसे ही ट्रक घघौवा चौकी के पास से गुजरा, गोंडा की लकड़मंडी चौकी प्रभारी ने पीछा किया। सूचना पर छावनी थानाध्यक्ष भी हरकत में आ गए। विक्रमजोत में रोकने का प्रयास किया गया मगर असफल रहे। पचवस के पास छावनी पुलिस ने घेर लिया। दोनों तरफ पुलिस की गाड़ियां देखकर चालक और हेल्पर फोरलेन पर ट्रक छोड़कर गांवों से होते हुए भाग निकले। ट्रक में 21 बैल मिले। प्रक्रिया पूरी कर संतकबीरनगर की गोशाला के सुपुर्द कर दिया गया। ट्रक की तलाशी में नंबर प्लेट फर्जी निकला। इंजन नंबर के आधार पर ट्रक मालिक की पहचान की गई। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार शाही, विक्रमजोत चौकी प्रभारी संतोष सिंह, एसआई राजाराम, सिपाही अर्जुन, दिनेश, श्याम बहादुर व गोंडा जिले के नवाबगंज थाने की लकडमंड़ी चौकी प्रभारी दिग्विजयनाथ शाही, सिपाही अवधेश यादव, रामबृझ यादव, अलीम हैदर की टीम शामिल रही। थानाध्यक्ष छावनी ने बताया की ट्रक संख्या की छानबीन में कुछ तस्करों की शिनाख्त कर ली गई है। जिनमें नंदकिशोर बरूवार निवासी अगंनू पुरवा थाना मनकापुर, पलऊ सिहं निवासी किशुनदासपुर थाना नवाबगंज, ट्रक चालक व खलासी के अलावा ट्रक मालिक महिरूद्दीन निवासी कंधारी बाजार कोतवाली फैजाबाद समेत पांच पर गोवध निवारण के तहत पशु क्रूरता की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed