फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... महिला की हत्या,नहर में मिली लाश

फोटो... महिला की हत्या,नहर में मिली लाश

Tue, 13 Jun 2017 06:31 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो... महिला की हत्या,नहर में मिली लाश
रुधौली थाना क्षेत्र के भरौली गांव में महिला की सनसनीखेज ढंग से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर नहर में उसका लहूलुहान शव मिला। पड़ोस में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल महिला अचानक एक फोन आने पर एक अन्य रिश्तेदार के साथ बात करते हुए निकली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस महिला से पूछताछ की और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मोबाइल के जरिए कुछ सुराग मिले हैं। एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भरौली निवासी रामकिशोर मुंबई में रहकर काम करता है। एक वर्ष से ज्यादा समय से वह घर नहीं लौटा। उसकी पत्नी गुड़िया तीन बच्चों आरती (12), राज (8) और समर (6) के साथ छोटे भाई रामनवल के परिवार के साथ गांव में रहती थी। मंगलवार को पड़ोसी के घर लड़के की शादी थी। सोमवार की रात चल रहे मांगलिक कार्यक्रम में गुड़िया भी शामिल थी। रात करीब दस बजे गुड़िया, पड़ोसी के घर रिश्तेदारी में आई सन्नो नाम की महिला के साथ घर से निकली थीं। बाग के पास मोबाइल पर बात करते वह दूर चली गई। सन्नो का कहना है कि वह कुछ देर इंतजार करने के बाद वापस घर चली गई। मगर किसी से कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

सुबह तक उसके घर न लौटने पर बच्चे रोने लगे। आस-पास के लोग खोजबीन करने लगे। इस बीच नहर में लाश देखी गई। सूचना पर थोड़ी देर में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवाजी मिश्र मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। कुछ ही देर में एएसपी नरेंद्र कुमार सिंह, सीओ कृष्णमुरारी व फोरेंसिक टीम पहुंच गई। एएसपी ने बताया कि चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। उसके पति को मुंबई से बुलवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइड स्टोरी........
बेबस बच्चों की चीख से सभी की आंखें नम
रात को जब गुड़िया पड़ोसी के घर कार्यक्रम में गई तो बच्चे सो चुके थे। उसके घर न लौटने की जानकारी बच्चों को नहीं थी। मगर सुबह आंख खुलते ही जब मां को घर में नहीं पाया तो तीनों रोने लगे। उनके रोने-बिलखने से आसपास के लोगों को उसके गायब होने की खबर मिली। लगभग घंटे भर बाद गांव के पास नहर में शव मिलते ही बच्चे बदहवास हो गए। उनकी बेबसी देखकर लोगों का कलेजा मुंह को आ गया।

करीब चार वर्ष पहले राम किशोर के तीन भाइयों में अजोरेे की मृत्यु हो गई थी। छोटे भाई राम नवल के घर पत्नी व बच्चों को छोड़कर वह रोजी-रोटी कमाने मुंबई चला गया। वहां कपड़े की सिलाई करने लगा। नवल किशोर वर्तमान में भरौली के ग्राम पंचायत का कामकाज संभालते हैं। पुलिस ने मृतका के देवर नवल किशोर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है लेकिन मृतका के पिता रामदास उसी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश में सभी तथ्य सामने लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed