फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मां की डांट पर बेटी ने की सुसाइड की कोशिश

मां की डांट पर बेटी ने की सुसाइड की कोशिश

Sat, 09 Feb 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मां की डांट पर बेटी ने की सुसाइड की कोशिश
मां की डांट से नाराज बेटी ने की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन

थाने लाकर पुलिस ने समझाकर घर भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। घंटों प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से नाराज मां ने बेटी को खरी खोटी सुना डाली। नाराज बेटी ने कमरा बंद कर फांसी लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस थाने ले गई। काफी समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से नगर थाने के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मोबाइल फोन पर अक्सर दोनों काफी देर तक बातें किया करते। इसकी जानकारी गांव वालों को भी हो गई। गांव वालों के मुताबिक अभी बड़ी बहन की शादी तय है। घर में उसकी की तैयारी चल रही है। इस बीच शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे प्रेमी से बात करने पर मां भड़क गईं। मां की डांट से नाराज होकर एक कमरे में साड़ी का फंदा छत की कुंडी से लगाकर फांसी लगाने की कोशिश की। कमरा बंद होने पर परिजनों को शक हुआ। डायल 100 पर सूचना दे दी। कमरे को खोलवाने की कोशिश करने लगे। अंत में दरवाजा तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस किशोरी को साथ थाने ले गई। समझाने बुझाने के बाद छोड़ दिया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतानंद पांडेय ने बताया कि पारिवारिक विवाद था। समझाकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed