{"_id":"59972ab74f1c1b34798b46c6","slug":"121503079095-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से लापता सोनू की कुआनों में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे से लापता सोनू की कुआनों में मिली लाश
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुआनो में लापता सोनू की मिली लाश
बस्ती। गौर क्षेत्र के चमरहुआ घाट पर कुआनो नदी में दोस्तों संग नहाने गए सोनू की लाश 24 घंटे बाद मिली। शुक्रवार सुबह नाव और गोताखोरों की सघन तलाश के बाद शव ढूंढा जा सका। घाट से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों में शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कप्तानगंज थाने के भरवलिया निवासी संतराम शर्मा का बेटा सोनू (16) बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ गाय-भैंस चराने के चमरहुआ घाट पर गया। दूसरे चरवाहों की देखादेखी सोनू भी नदी में नहाने लगा। अचानक वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। साथ नहा रहे दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
सूचना पाकर गोताखोरों की मदद से पुलिस तलाश में जुट गई थी लेकिन देर रात तक कामयाब नहीं हुए। शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू हुआ। कुछ लोग नाव लेकर नदी में ढूंढने निकले जबकि कई गोताखोर भी घाट के आसपास खोजबीन करने लगे। साढ़े दस बजे दिन में झाड़ियों में फंस शव मिला।