फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शौचालय के गड़ढे में भैंस मरी, विरोध प्रदर्शन

शौचालय के गड़ढे में भैंस मरी, विरोध प्रदर्शन

Mon, 17 Dec 2018 11:51 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
शौचालय के गड़ढे में भैंस मरी, विरोध प्रदर्शन
फोटो
विज्ञापन

शौचालय के गड्ढे में भैंस मरी, प्रदर्शन
मुआवजे के लिए बीडीओ के बयान पर भड़के भाकियू नेता
ब्लॉक पर प्रदर्शन, लापरवाहों पर केस दर्ज करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। केशवपुर ग्राम पंचायत के गोपालपुर में शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर भैंस मर गई। इसके बाद सेक्रेट्री और प्रधान की लापरवाही बताकर गांववालों ने ब्लॉक पर मुआवजे के लिए प्रदर्शन किया। मुआवजा देने से बीडीओ के मना करने पर भाकियू कार्यकर्ता भड़क गए।

ब्लॉक पर पहुंचे ग्रामीणों से बीडीओ ने यह कहते हुए मुआवजा देने से मना कर दिया। कहा, इसकी कोई जिम्मेदारी मेरी नहीं है। बीडीओ की बात से नाराज लोगों की सूचना भाकियू कार्यकर्ताओं को मिली तो वे भड़क गए। भैंस को ट्रॉली से लाकर ब्लॉक परिसर में धरना शुरू कर दिए। गोपालपुर गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए महीने भर पूर्व करीब 40 गड्ढे खोदे गए हैं। गांव वालों की माने तो सेक्रेट्री ने जबरन दबाव बनाकर गड्ढे खोदवा दिए। तब से खुले गड्ढे हादसे के सबब बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही शिवमूर्ति भी गड्ढे में गिरकर चोटिल हुए थे। सोमवार भोर में राजेंद्र प्रसाद की भैंस खूूंटे से खुलकर ज्ञान प्रकाश के घर के समीप खोदे गए गड्ढे में जाकर गिर गई। सिर के बल गिरी भैंस को निकालने के लिए बगल में जब तक दूसरा गड्ढा खोदा जाता तब तक भैंस की मौत हो गई। सेक्रेट्री और ग्राम प्रधान ने महज संयोग बताते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया। भाकियू कार्यकर्ता ने बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने भैंस की मौत का प्रकरण उठाया। इसके बाद बीडीओ ने भी मुआवजे से इन्कार कर दिया, कहा कि मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। सेक्रेट्री व प्रधान पर मुकदमा दर्ज करने, भैंस की कीमत करीब 95 हजार का मुआवजा देने को लेकर ब्लॉक पर भाकियू का धरना शुरू हुआ। देरशाम तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। जिला उपाध्यक्ष बंधु चौधरी ने मामले की जानकारी एडीएम व एसपी को मोबाइल से दी तथा मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। धरने में तहसील अध्यक्ष हरी प्रसाद चौधरी, राम धीरज पटेल, शिव मूरत चौधरी, सीताराम चौधरी, जैसराम वर्मा, केशव राम, रघुनाथ चौधरी, छेदी राम, पारस नाथ गुप्ता, राम बहादुर वर्मा, अवधेश चौधरी, राज मणि फुर्तराम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed