{"_id":"5bb662fb867a5529173e27f1","slug":"11538679547-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो से ढो रहे शराब, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो से ढो रहे शराब, चालक गिरफ्तार
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बोलेरो से ढो रहे शराब, चालक गिरफ्तार
पुलिस का आरोप, चालक ने रौंदने की कोशिश की
तीन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। बोलरो से ढोई जा रही देशी शराब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ ली। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि वाहन रोकने के दौरान पुलिस कर्मियों को रौंदने की कोशिश की। हालांकि, तीन अन्य भाग निकले।
नगर पुलिस को बुधवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि एक बोलेरो पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर देशी शराब ढोयी जा रही है। जिस पर 35-35 लीटर शराब के गैलेन हैं। यह गाड़ी कप्तानगंज की ओर से नगर बाजार की तरफ जा रही है। पक्की सूचना पर थाना प्रभारी राम अशीष यादव अपनी टीम के एसआई दुर्ग विजय सिंह, प्रेम शंकर गौड़, जगन्नाथ यादव के साथ मुखबिर के बताए स्थान चौबेपुर पहुंच गए। एसओ के मुताबिक यहां पूरी टीम वाहन आने का इंतजार करने लगी। थोड़ी ही देर में बोलेरो संख्या यूपी. 51-0133 दिखाई दी। पुलिस जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो जान से मारने की नीयत से वाहन चालक उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा फंसी। बोलेरो में से तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर कूद भागे। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। तलाशी में देशी शराब की तीन गैलेन बरामद हुई। जिसमें 35-35 लीटर शराब भरी थी। पूछताछ में बोलेरो चालक ने अपना नाम धर्मेन्द्र निवासी तेलियाडीह थाना कप्तानगंज बताया। चालक ने कबूला कि रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी है। वाहन से कूदकर भागने वालों में तेलियाडीह के शुभम मद्धेशिया, उसके साथ टोनी उर्फ विजय तथा राजेश शर्मा थे। दोनों अक्सर शुभम के ही साथ आते थे। पुलिस ने उक्त लोगों पर भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।