{"_id":"594288ee4f1c1b14798b45a7","slug":"11497532654-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के ऊपर से गुजर गई ट्रेन,मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के ऊपर से गुजर गई ट्रेन,मौत
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे से गुजरती रेलवे पटरी पर रुधौली गांव के सामने 25 वर्षीय युवती कटकर मर गई। दिन में करीब एक बजे वह गुजर रही ट्रेन के आगे आकर पटरी पर लेट गई। इसकी वजह से उसका शरीर दो टुकड़ों में कट गया। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुरानी बस्ती पुलिस शव कब्जे में ले लिया है।
पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि करीब एक बजे उन्हें ट्रेन से एक युवती के कट कर मरने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो ओवर ब्रिज के नीचे दो भागों में कटी लाश पाई गई। शव कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने की काफी कोशिश की गई लेकिन कामयाब नहीं हुए। पोस्टमार्टम के बाद कुछ सुराग मिलेगा। युवती हरे रंग की सलवार और गुलाबी कुर्ता पहने थी। उसके दाहिने हाथ पर फूल गुदा है।
पुलिस का हत्या से इनकार
युवती की मौत को पुलिस प्रथम दृष्ट्या पुलिस आत्महत्या मान रही है। एसओ सुधीर सिंह का हत्या की आशंका के सवाल पर कहना है कि करीब 25 वर्षीय युवती देखने में अविवाहित लग रही थी। उसका हुलिया देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि पारिवारिक कलह में उसने आत्महत्या की होगी। यदि हत्या करके किसी को उसकी लाश पटरी पर फेंकना होता या ट्रेन के आगे करके उसकी हत्या करना होता तो दिन दहाड़े हाइवे के किनारे ऐसा नहीं करता। दूसरी बात कि उसकी शरीर बीच से दो टुकड़े हुई है, यदि कोई जबरन फेंका होता तो वह सीधी नहीं कटती। पुलिस के अनुसार वह गुस्से में आकर ट्रैक पर बीचोबीच लेटी होगी। इन आशंकाओं से परदा उठाने की पुलिस कोशिश कर रही है।