{"_id":"5c59c994bdec2273a13561f6","slug":"111549388180-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड के हमले में पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांड़ के हमले में पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के परसाकाशी गांव के सिवान में खेत देखने गए पूर्व प्रधान पर सांड़ ने हमला कर दिया। वह बेहोशी की हालत में खेत में मिले। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि पूर्व प्रधान 58 वर्षीय राम लखन पांडेय देर शाम लगभग 6:30 बजे घर के पश्चिम तरफ खेत में गए थे। सिवान में घूम रहे सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। काफी देर तक वह घर वापस नहीं पहुंचे तो बड़े बेटे वीरेंद्र खोजने निकले। अपने खेत पहुंचे तो पिता को घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। आनन-फानन उन्हें पीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल गेट पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। वर्ष 2010 से 2015 तक ग्राम प्रधान रहे। पत्नी निर्मला देवी तथा दो बेटे बृजेश और वीरेंद्र सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।