फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संशोधित--दो दिन में विक्रमजोत कस्बे के चार की मौत

संशोधित--दो दिन में विक्रमजोत कस्बे के चार की मौत

Sat, 29 Dec 2018 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
संशोधित--दो दिन में विक्रमजोत कस्बे के चार की मौत
दो दिन में विक्रमजोत कस्बे के चार की मौत
विज्ञापन

सभी परिजनों ने ठंड लगने से मौत होना बताया
दो की दिल्ली में और दो की घर में हुई है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। कस्बे में दो दिन में चार लोगों की मौत अलग अलग क्षेत्रों में हुई है। जिसमें से दो की दिल्ली में और दो बस्ती मौत हुई। ताबड़तोड़ हुई मौत से कस्बे के लोग हतप्रभ हैं।

जानकारी के अनुसार विक्रमजोत कस्बे के शिवम पुत्र कौशिक नन्दिनी नगर महाविद्यालय में बीएससी का छात्र था, लेकिन आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के चलते कुछ माह पूर्व दिल्ली कमाने चला गया। बृहस्पतिवार रात शिवम की मौत हो गई जिसका शव शुक्रवार रात पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। कस्बे के ही शंकर साहू (50) भी दिल्ली में रहते थे। कमरे में शुक्रवार सुबह मृत अवस्था में मिले। दोनों के पीड़ित परिजनों का आरोप है कि ठंड लगने से मौत हुई है। तीसरी घटना भी कस्बे की है। सब्जी विक्रेता उमर (65) की शुक्रवार की सुबह तबीयत बिगड़ी और थोड़ी ही देर में मौत हो गई। इसी तरह सांवल प्रसाद (60) के साथ भी हुआ। शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो हुई और मौत हो गई। कस्बे के ही चार निवासियों की मौत पर दिनभर चर्चा रही लोग हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed