{"_id":"5c704143bdec22105574f840","slug":"101550860611-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में विफल बदमाशों ने चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट में विफल बदमाशों ने चलाई गोली
विज्ञापन
लूट में विफल बदमाशों ने चलाई गोली, बचे मैनेजर
डुमरियागंज सांसद के पेट्रोल पंप पर रात पौने 10 बजे हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लूट की नीयत से पेट्रोल पंप पर पहुंचे बदमाशों ने मैनेजर पर गोली चला दी। हालांकि गोली खिड़की में लग गई। दूसरा फायर मिस हो जाने से पंप मैनेजर की जान बच गई। असफल बदमाश महुली की तरफ भाग निकले।
घटना लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के पेट्रोल पंप पर रात पौने 10 बजे की है। पंप मैनेजर धनंजय सिंह अपने केबिन में क्लोजिंग का हिसाब-किताब कर रहे थे। तभी बाइक से दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने बाहर सेल्समैन से पेट्रोल भरने को कहा। सेल्समैन ने पंप बंद हो जाने की बात बताई। इतने में पेट्रोल पंप के ऑफिस में एक बदमाश घुस गया, जबकि दूसरे ने बाइक स्टार्ट रखा। आफिस में जाकर बदमाश ने मैनेजर धनंजय से मौजूद रकम मांगी। मैनेजर ने जब कहा कि रुपये यहां नहीं हैं तो इतना सुनते ही लूटने की नीयत से घुसे बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। संयोग अच्छा था कि गोली खिड़की में जा टकराई। दूसरे प्रयास में फायर मिस कर गया। इसके पहले शोर मचने पर लोग दौड़ते, बदमाश महुली रोड से भाग निकले। मैनेजर की सूचना पर लालगंज पुलिस और एसपी पंकज कुमार, सीओ शिव प्रताप, एसओ लालगंज आदि पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मियों से पूछताछ शुरू की। बदमाशों की घेराबंदी के लिए अलर्ट कर दिया गया है।