{"_id":"5c51ef6dbdec224b6e139b4d","slug":"101548873581-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पेट्रोलपंप पर तमंचे के बल पर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पेट्रोलपंप पर तमंचे के बल पर लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पेट्रोल पंप पर तमंचे के बल पर लूट
- एक सेल्समैन को बट से मारकर घायल किया
- जाते-जाते पंप कर्मियों को शौचालय में बंद कर दिया
- छावनी थाना क्षेत्र के पचवस पेट्रोल पंप पर रात में धावा बोला
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार दिन में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर दो लाख लूटे तो रात में पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट की। पेट्रोल पंप पर हमलावरों ने छीनाझपटी में एक को बंदूक के बट से घायल भी कर दिया है।
छावनी थाना क्षेत्र में फोरलेन स्थित पचवस गांव में पेट्रोल पंप है। मंगलवार की रात बाइक से पहुंचे बदमाशों ने असलहे के दम पर सेल्समैनों को दहशत में डाल दिया। सेल्समैन राजू शुक्ला निवासी खरगूपुर गोंडा से तीन हजार तथा आसाराम तिवारी से आठ सौ रुपये लूटने के बाद दोनों को शौचालय में बंद कर दिया। बगल में सो रहे पंकज पांडेय निवासी बहराइच आहट पर दौड़े तो बदमाशों ने उन्हें बंदूक के बट से मारकर घायल कर दिया। छावनी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
छावनी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के प्रबंधक धर्मेद्र सिंह निवासी पचवस की तहरीर पर दो अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तहरीर में प्रबंधक ने बताया कि सेल्समैनों को शौचालय में बंद करके तकिये के नीचे रखे तीन हजार रुपये उठा ले गए। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसओ का कहना है कि खतमसराय में बैट्री चोरी कर भागने वाले दो आरोपियों को स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।