{"_id":"5c081d76bdec2241761319f8","slug":"101544035702-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... जाली करेंसी सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो... जाली करेंसी सहित तीन गिरफ्तार
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
जाली करेंसी छापने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
स्वॉट टीम ने कोतवाली पुलिस की मदद से की बरामदगी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। नकली नोट छापने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन गुर्गों को पुलिस की स्वॉट टीम ने कोतवाली पुलिस की मदद से पकड़ लिया। उनके कब्जे से नोट छापने वाला प्रिंटर आदि बरामद किया गया है।
पुलिस के इस खुलासे के साथ ही मंगलवार को वायरल हुए विवादित ऑडियो का पटाक्षेप भी माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के पीआर सेल के अनुसार स्वॉट प्रभारी विक्रम सिंह एवं चौकी प्रभारी रोडवेज आलोक कुमार राय रोडवेज तिराहे पर आपस में बातचीत कर रहे थे कि मुखबिर ने खास सूचना दी कि गड़गोड़िया मोहल्ले में अरशद के घर के पीछे जाली नोट बनाए जा रहे हैं। जिससे तीन व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया। इन्होंने पूछताछ में नोट छापने व बाजार में खपाने के धंधे की बात कबूली है।
बरामदगी का ब्योरा
गिरफ्तार आरोपियों में अरशद खां निवासी गड़गोड़िया थाना कोतवाली, शाकिर अली खान निवासी लक्ष्मीनगर ग्रांड थाना खोड़ारे जनपद गोंडा, अनिल कुमार श्रीवास्तव निवासी चटकनवा थाना खोड़ारे जनपद गोंडा शामिल हैं। उनसे 500 के छह जाली नोट, दो हजार के नौ जाली नोट, पचास रुपये के 21 अर्धनिर्मित जाली नोट, जाली नोट छापने वाला प्रिंटर और नोट वाले सादे पेज बरामद हुए हैं।