{"_id":"5ba53599867a5501370efc1b","slug":"101537553817-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी में पकड़ी गई हरियाणा की शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छावनी में पकड़ी गई हरियाणा की शराब
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से बरामद हुई शराब की पेटियों
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे के समीप पेट्रोल पंप के सर्विस रोड पर एक डंपर से पुलिस ने हरियाणा बनी शराब को बरामद किया है। विभागीय सूत्रों के मुुताबिक पुलिस दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को किसी साथी के लिए गिट्टी लदे डंपर का चालक सर्विस रोड पर खड़ा कर इंतजार करने लगा। गश्त कर रही पुलिस ने शक के आधार पर चालक परिचालक से पूछताछ शुरू कर दी। एक जैसी बात नहीं मिलने पर शक और पुख्ता हो गया। सूचना पर एसओ अरविंद कुमार शाही और सीओ राहुल पाण्डेय भी मौके पर पहुंच गए। गिट्टी लदे डंपर को थाने लाया गया। तलाशी के दौरान गिट्टी के नीचे हरियाणा में निर्मित अंग्रेजी शराब की 364 पेटियां बरामद हुईं, जो अवैध तरीके से लायी गई हैं। डंपर में ऊपर हल्की गिट्टी थी जबकि चालक परिचालक भी संदिग्ध अवस्था में थे जिससे पुलिस को शक हो गया। विभागीय सूत्रों से मिली खबर के अनुसार यह डंपर हरियाणा से बिहार के लिए जा रहा था। अवैध शराब की बरामदगी और हिरासत में दो को लिए जाने की जानकारी देने से पुलिस अभी बच रही है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष छावनी से पूछे जाने पर अधिक जानकारी देने से मना कर दिया।