फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से वृद्ध की मौत

अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से वृद्ध की मौत

Wed, 08 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बोलेरो की ठोकर से वृद्ध की मौत
अनियंत्रित बोलेरो की चपेट से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज के बस्ती-बांसी मार्ग पर पैड़ा चौराहे पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर पैड़ा चौराहे के निकट बोलेरो की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वह मदरसा से पढ़ाकर साइकिल से अपने घर सैैथवलिया जा रहे थे।
पुर्सिया स्थित मदरसा के मौलाना सैथवलिया निवासी 55 वर्षीय इज्जत अली बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बच्चों को पढ़ाने के बाद साइकिल से घर के लिए निकले। रास्ते में वे चाय की एक दुकान पर थोड़ी देर के लिए रुके। इसके बाद वे घर के लिए सड़क पर पहुंचे। इसी बीच रुधौली की ओर से तीव्र गति से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो का पहिया पंक्चर हो गया था। इससे वह अनियंत्रित हो गई। घटना के बाद गाड़ी छोड़ कर चालक फरार हो गया। मौके पर ही इज्जत अली की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॅाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव व गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



फोटो
राज्य महिला आयोग की गाड़ी पलटी, सुरक्षित
गायघाट। छात्रा को बचाने के चक्कर में राज्य महिला आयोग सदस्य की बोलेरो गड्ढे में जाकर पलट गई। बोलरो में सवार इंद्रवास सिंह सुरक्षित रहीं। छात्रा को हल्की चोट पहुंची है। कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट कस्बे में स्थित बालिका इंटर कॉलेज के सामने बुधवार को हादसा हुआ। सिकंदरपुर की सुप्रिया धनपति देवी आदर्श बालिका इंटर कॉलेज गायघाट में कक्षा नौ में पढ़ती है। घर से चलकर स्कूल गेट के सामने सड़क पर अचानक मुड़ जाने के कारण पीछे से आ रही बोलेरो चालक ने बचाने ने लिए वाहन को मोड़ दिया। इससे अनियंत्रित होकर बोलेरो गड्ढे में चली गई। दहशत में सड़क पर गिरकर छात्रा चोटिल हो गई। बाजार में इलाज कराकर घर भेज दिया गया है। बोलेरो में बैठी महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह अपने पैतृक गांव डिंगरापुर से राम जानकी मार्ग होते हुए सरकारी कार्य से महराजगंज जा रही थीं। हादसे के बाद भाजपा नेत्री को दूसरी गाड़ी से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक टकराने से दो घायल
भगवती प्रसाद इंटर कॉलेज के सामने दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार। भगवती प्रसाद इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गईं। दोनों चालक हेलमेट नहीं पहने होने से गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
नगर थाना क्षेत्र के कठौतिया निवासी 18 वर्षीय अंकेश सिंह उर्फ रोहित पुत्र लाल बहादुर सिंह, रमन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह बाइक से नगर बाजार कुछ काम से आ रहे थे। दूसरी तरफ से नगर बाजार निवासी सोनू प्रजापति बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। अभी यह लोग थाने से कुछ ही दूर भगवती प्रसाद इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे ही थे कि दोनों की बाइक टकरा गई। हेलमेट नहीं लगाने की वजह से सोनू तथा अंकेश सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी। जबकि रमन सिंह को मामूली चोटें आयीं। हादसे के बाद मदद में दौड़े लोगों ने निजी साधनों से दोनों को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बाइक की गति तेज होने से लगी टक्कर में दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।



सांप के डसने से बालक की मौत
फोटो
दुबौलिया के सरवनपुर चौबे में घटना
आलमारी से किताब निकाल रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सरवनपुर चौबे निवासी कांशीराम के छह वर्षीय बेटे विशाल को सांप ने डस लिया। जानकारी होते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया।

हादसा मंगलवार शाम करीब साढे़ पांच बजे हुआ। घर के कमरे की आलमारी से विशाल किताब निकाल रहा था। आलमारी में किताब के बीच पहले से बैठे सांप ने दाहिने हाथ की अंगुली में डस लिया। बच्चे की चीख पर परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। आननफानन परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर भागे। अभी पहुंचे भी नहीं थे कि रास्ते में ही विशाल ने दम तोड़ दिया। विशाल छह भाई बहनों में सबसे छोटा बेटा होने के कारण सभी का दुलारा था। वह पब्लिक स्कूल चिलमा में कक्षा तीन का छात्र था। विशाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed