{"_id":"64b973c7d4bb24efda04e205","slug":"crime-in-yuth-missing-basti-news-c-207-1-sgkp1002-1592-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लखनऊ जाने के लिए निकला युवक चार माह से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लखनऊ जाने के लिए निकला युवक चार माह से गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकला गौर थाना क्षेत्र के कछिया निवासी युवक चार महीने से लापता है। उसकी पत्नी पूनम देवी ने पोर्टल के माध्यम से गौर पुलिस को सूचना दर्ज कराई है, जिसमें कहा कि उसकी शादी पांच साल पहले गंगाराम (29) पुत्र मुन्नीलाल के साथ हुई थी, जिससे एक तीन वर्ष का बेटा भी है।
29 मार्च को उसके पति आवश्यक कार्य बताकर लखनऊ जाने को कहकर निकले थे। तब से अभी तक उनका न तो कोई समाचार मिला और न ही फोन आया। काफी पता करने के बावजूद कुछ जानकारी नहीं मिली। पूनम के अनुसार वह थाने पर सूचना देने गई थी, लेकिन उसका संज्ञान नहीं लिया गया। इसलिए पोर्टल से सूचना दर्ज करानी पड़ी। संवाद