फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crime in murder case

Basti News: सुबह पुलिस को सौंपने की योजना थी, रात में ही हो गई विजय की मौत

Thu, 20 Jul 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 20 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime in murder case
बस्ती। दुबौलिया थाने के जीवापुर गांव में ट्रैक्टर चालक की पीटकर हत्या से पूरे क्षेत्र के लोग हतप्रभ हैं। लोगों का कहना है कि शराब के नशे में विनोद सिंह के घर में घुसना विजय यादव के लिए काल बन गया। वह दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। चर्चा है कि विनोद सिंह की पत्नी रामा देवी पर मृतक विजय बुरी नजर रखता था। नशे की हालत में वह कई बार उसकी पत्नी से अश्लील हरकत कर चुका था। इसकी विनोद सिंह को जानकारी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार रात को भी काफी देर तक दोनों एक साथ बैठकर शराब पीते रहे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विनोद सिंह की पत्नी रामा ने बताया कि उसके पति ने उसे बताया था कि विजय ने उसे ज्यादा शराब पिला दी है। इसलिए रात को वह घर में जरूर आएगा, तुम सतर्क रहना। रमा के अनुसार रात पौने 12 बजे विजय उसके छप्पर के घर में कूदकर आया और उसका हाथ पकड़ लिया। पति को आवाज लगाने के साथ ही उसने पास में रखे डंडे से कई वार कर दिए। उसके गिर जाने पर साड़ी लपेटकर हाथ-पैर बांध दिया ताकि वह भाग न सके।
विज्ञापन

वे लोग सुबह होने पर पुलिस को बुलाकर उसे सौंपना चाहते थे, लेकिन रात में ही विजय यादव की मौत हो गई।

--------------

एकांत में फूस का घर बनाकर रहता था विनोद

जीवापुर गांव के अंदर का घर छोड़कर विनोद सिंह पत्नी के साथ एकांत में फूस की झोपड़ीनुमा घर में रहता था। लोगाें का कहना है कि वह कभी-कभार कच्ची शराब भी बनाकर बेचता था। इसी वजह से उसकी विजय यादव से घनिष्टता हो गई थी। उसकी पत्नी बिहार की रहने वाली बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
चार भाइयाें में सबसे छोटा था विजय
खुशहालगंज निवासी विजय यादव चार भाइयों में सबसे छोटा था। सभी भाई अलग रहते हैं। पत्नी सुनीता और दो बेटों शिवम और सत्यम के साथ अलग था। वह कई वर्षों से जीवापुर गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर और बोलेरो चलाता था। उस व्यक्ति के परिवार के लोग बस्ती शहर में रहते हैं। गांव में एक वृद्ध महिला रहती है। दिन भर काम करने के बाद विजय अपने घर चला जाता था। जीवापुर गांव के ही एक व्यक्ति का खेत उसने बंटाई पर ले रखा है, जिसमें गन्ने की बुआई की है। उसी में पानी चलाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed