फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   crime in firing

Basti News: फायरिंग की घटना मेें बेनतीजा रहीं पुलिस, 8 का शांतिभंग में चालान

Sat, 19 Aug 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime in firing
हर्रैया, बस्ती। कसबे के मुरादीपुर गांव में 18 अगस्त को नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष पर थाने से लौटते समय हुई फायरिंग की घटना की जांच में अभी तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। हालांकि रात में ही एएसपी ने थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष के साथ हाईवे पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों पक्षों पर केस तो दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया है, मगर पुलिस बाइक सवार तीन युवकों के फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने की घटना पर अभी तक जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बताते दें कि मुरादीपुर गांव में 18 अगस्त की सुबह घर का निर्माण करा रहे सुरेंद्र वर्मा व शिवनंदन तिवारी के बीच नाली के लिए जमीन छोड़े जाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पर गए तो शिव नंदन का भतीजा विराट तिवारी सुरेंद्र की पैरवी करने थाने पर पहुंच गया। लंबी बातचीत के बाद जब वह कार से लौट रहे थे तभी उनके वाहन पर आधा दर्जन बाइक सवार मनबढ़ों ने फायरिंग की।
विज्ञापन

बकौल विराट फायरिंग की घटना शिवनंदन तिवारी के पुत्र मनीष के कहने पर थाने के हिस्ट्रीशीटर रवि चौहान ने दीपक चौहान व शशांक पांडेय के साथ अंजाम दिया। फायरिंग की दहशत से वह कार लेकर फैजाबाद की तरफ भागे और छावनी थाने में जाकर जान बचाई। फायरिंग करते दबंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पहले तो थानाध्यक्ष इसे जमीनी विवाद बताकर फायरिंग की घटना से इन्कार करते रहे, मगर रात में अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी थाने पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रकरण में दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर फायरिंग की घटना की जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आठ लोगों का शांति भंग के आरोप में चालान किया गया है। फायरिंग की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed