{"_id":"64c94fca7e6cf2cb5604d214","slug":"crime-in-a-girl-arrest-basti-news-c-207-1-sgkp1002-2136-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किशाेरी को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किशाेरी को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार
Wed, 02 Aug 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की किशोरी को भगाकर ले गया आरोपी सोनू उर्फ फरदीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के एक मुहल्ले से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुहल्ले के ही आरोपी के घर किशोरी के परिवार के लोग पता लगाने पहुंचे तो उन्हें यह कहते हुए लौटा दिया गया कि पता चलने पर वह लोग बता देंगे। इसके बाद पिता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया कि 30 जुलाई की देर रात उसकी बेटी मोबाइल पर बात कर रही थी। पूछने पर उसने बताया कि मुहल्ले के सोनू से बात कर रही है। इसके अगले दिन सोनू उर्फ फरदीन शादी करने की नीयत से उसे भगा ले गया।
कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी सोनू उर्फ फरदीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किशोरी को भी पुलिस ने ढूंढ लिया है। संवाद