{"_id":"64e3a6d4e0bf0eedfa02f046","slug":"cricket-tournament-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3135-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग क्रिकेट में बस्ती के रोहित को मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग क्रिकेट में बस्ती के रोहित को मिली जगह
Mon, 21 Aug 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में की टीम में चयनित रोहित
बस्ती। जिले के विक्रमजोत ब्लाॅक के ग्राम महादेवा पूरन गांव निवासी रोहित द्विवेदी का चयन उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग क्रिकेट में हुआ है। रोहित को नोएडा की टीम की ओर से चयनकर्ताओं ने चुना है। यह 30 अगस्त से शुरू होने वाले इस प्रतियोगिता में गेंदबाजी का जादू बिखेरेंगे।
लखनऊ के आरटीओ रामफेर द्विवेदी के पुत्र रोहित डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या में एमपीएड कर रहे हैं। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार को उन्हें यह जानकारी हुई कि उनका चयन नोएडा टीम में 30 अगस्त से 15 सितंबर तक होने वाले उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में हो गया है। रोहित के प्रशिक्षक अभिजीत सिन्हा व गोपाल सिंह हैं। माता आभा द्विवेदी व पिता रामफेर द्विवेदी के छोटे पुत्र रोहित इससे पहले उत्तर प्रदेश टीम के लिए अंडर-14 व अंडर-15 में वर्ष 2014- 2015 में भी खेल चुके हैं।
इसके अलावा रोहित ने रणजी ट्रॉफी में भी उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से कैंप किया है। 20 वर्ष के रोहित कहते हैं कि उनका सफर अभी लंबा है। वह भारतीय टीम से खेलने का सपना संजोए हुए हैं। कहते हैं कि यूं तो ऑलराउंडर हूं, मगर तेज गेंदबाजी उनकी प्राथमिकता है। अपनी मेहनत व लगन पर पूरा भरोसा है। क्रिकेट में ही मैं सोता और जागता हूं। चयन के लिए उन्होंने परिवार के साथ अपने कोच का भी आभार जताया है।