फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cremation after funeral of man

चार घंटे की मान-मनौव्वल के बाद शव का अंतिम संस्कार

Fri, 16 Oct 2020 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cremation after funeral of man
पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव में तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : BASTI
चार घंटे की मान-मनौव्वल के बाद शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के जीतीपुर गांव के 28 वर्षीय शिव प्रसाद की मौत के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के रामजी समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें पांच अज्ञात हैं। उधर, शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। हालात बिगड़ने से पहले वहां आसपास के पांच थानों की फोर्स बुला ली गई। सीओ शेष मणि उपाध्याय के चार घंटे तक मन-मनौवल करने के बाद परिजन मखौड़ा धाम में शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।
बृहस्पतिवार तड़के शौच के लिए घर से निकले 28 वर्षीय शिवप्रसाद की गांव के बाहर खंडहर के पास स्थित पेड़ की डाल से लटकी लाश मिली थी। प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला लगा, लेकिन परिवार के लोगों ने तीन साल पुरानी रंजिश का हवाला देकर गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर लाश लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया। वे लोग रात में शव लेकर घर चले गए। रात में ही परिवार के लोग थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाने लगे। पुलिस ने आधीरात को एक नामजद समेत छह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय आसपास के गौर, हर्रैया, छावनी व कप्तानगंज थाने की फोर्स लेकर गांव में पहुंच गए। गांव वालों में भारी फोर्स पहुंचने से कई आशंका व्याप्त हो गई। सीओ के काफी कोशिश और आश्वासन के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। मृतक के बड़े भाई शंभूनाथ चौहान ने मखौड़ा धाम में पुलिस की मौजूदगी में मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

भतीजी की हत्यारोपी पर हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी रीता ने तहरीर में आरोप लगाया कि करीब तीन साल पहले मृतक के बड़े भाई की सात वर्षीय पुत्री की हत्या कर दी गई थी। उसके मामले में गांव के ही तीन लोग नामजद हैं। उस मामले में विपक्षी समझौते का दबाव बना रहे थे। जानमाल की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि उन्हीं विपक्षियों ने हत्या करके शव पेड़ से लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के आश्वासन पर माने लोग: सीओ
सीओ शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम में स्पेशिया एंटी मार्टम इंजरी की रिपोर्ट आई है। सीओ के अनुसार परिवार के लोग किसी रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे। इसलिए अंतिम संस्कार में देर हुई। उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed