फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Covid vaccine will be installed today at four centers in the district

जिले में चार केंद्रों पर आज लगेगा कोविड का टीका

Fri, 15 Jan 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Covid vaccine will be installed today at four centers in the district
जिले में चार केंद्रों पर आज लगेगा कोविड का टीका
विज्ञापन

बस्ती। अब तक पंजीकृत 13517 हेल्थ वर्कर्स व चिकित्सकों के कोविड टीकाकरण के कार्यक्रम को शासन की नई गाइड लाइन के बाद प्रशासन ने बदल दिया है। पहले चरण में शुक्रवार को केवल चार सौ हेल्थ वर्कर्स को ही कोविड की वैक्सीन लगाई जाएगी। शहर के दो तथा दो ग्रामीण इलाके के सीएचसी इसके लिए तय किए गए हैं। यहां प्रधानमंत्री के उद्बोधन के बाद टीकाकरण की शुरूआत की जाएगी।
कोविड टीकाकरण के लिए बृहस्पतिवार को डीएम आशुतोष निरंजन ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि 16 जनवरी को जिला अस्पताल, महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज रामपुर से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली के अलावा कप्तानगंज व रूधौली सीएचसी पर एक-एक केंद्र स्थापित कराकर प्रत्येक पर सौ हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। डीएम ने बताया कि अब तक जो गाइडलाइन है, उसके अनुसार सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के 40 वर्ष से ऊपर के सफाई कर्मियों को टीका लगेगा।
विज्ञापन

उसके बाद अन्य पंजीकृत वर्कर्स को बारी-बारी से इसे लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित सूचीबद्ध लोगों को मैसेज व अन्य साधनों के माध्यम से सूचना भेजी गई है। कहा कि प्रथम चरण में प्रतिरक्षित इन हेल्थ वर्कर्स को 28 दिन बाद फिर से प्रतिरक्षित किया जाएगा। उसके बाद की क्षमता में 90 से लेकर 95 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी कोई गाइडलाइन नहीं है। मगर जो तय किया गया है, उसके अनुसार द्वितीय चरण में फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को प्रतिरक्षित किया जाएगा। जबकि तृतीय चरण में पचास वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed