{"_id":"61b0e110608455100c14435a","slug":"covid-vaccination-of-17-thousand-people-basti-news-gkp419177830","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 439 बूथों पर 17 हजार लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 439 बूथों पर 17 हजार लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
महिला अस्पताल में कोविड का टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 439 बूथों पर 17 हजार लोगों को लगा टीका
- 33 हजार लोगों को टीका लगाने का था लक्ष्य
- जिला अस्पताल में टीका लगवाने वालों की लगी रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान का क्रम जारी है। बुधवार को 439 बूथों पर अभियान चलाकर छूटे लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। कुल 33 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य था, जिसमें 17 हजार लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जो लोग वैक्सीन से अभी वंचित हैं उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गंभीर रूप से बीमार रहने वाले लोगों की सूची तैयार करके उनका वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए भीड़ लगी रही। यहां 285 लोगों को कोविशील्ड जबकि 94 लोगों को को-वैक्सीन लगाई गई। महिला अस्पताल में एएनएम ज्योति गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी, पलक श्रीवास्तव, सुजीत चौधरी, सुषमा ने वैक्सीनेशन किया। जिला अस्पताल में 150 को कोविशील्ड और 66 को को-वैक्सीन लगाई गई। एएनएम अपूर्वा श्रीवास्तव, सरिता सिंह, प्रीति चौरसिया, अभिषेक चौधरी ने वैक्सीनेशन किया। ओपेक चिकित्सालय कैली में भी वैक्सीनेशन हुआ। इसके अलावा सभी सीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में टीकाकरण कार्य हुआ। शहर में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) टीम ने वैक्सीनेशन किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में कुल 2066198 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं सीएचसी साऊंघाट में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विमल द्विवेदी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। कुल 1285 लोगों को टीका लगाया गया। 405 को कोविशील्ड प्रथम व 840 को द्वितीय डोज दी गई। 31 को को-वैक्सीन प्रथम व नौ को द्वितीय डोज लगी। शहर में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया और नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा ने टीकाकरण कार्य का जायजा लिया।