फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   covid curfew for 6 hour

आज रात से लागू होगा छह घंटे का रात्रि कर्फ्यू

Sat, 25 Dec 2021 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
covid curfew for 6 hour
आज रात से लागू होगा छह घंटे का रात्रि कर्फ्यू
विज्ञापन

डीएम ने कहा, रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू
कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार से छह घंटे का रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू रात ग्यारह बजे से भोर में पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके साथ ही दिन में कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर सभी की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, बाजारों में कोविड को लेकर जो लापरवाही बरती जा रही है, उससे आने वाले में दिनों में खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में निश्चित से प्रशासन के लिए आने वाले कुछ दिन चुनौती पूर्ण होंगे। हालांकि डीएम ने कहा कि कोविड को लेकर सबको अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के बारे में स्वयं भी गंभीर होना होगा। लोगों से अपील की जा रही है कि वह बाजारों या भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाते समय मास्क अनिवार्य तौर पर लगाएं। एक-दूसरे से उचित दूरी पर रहें। ऐसी किसी वस्तु को न छूएं, जिसे लोग बार-बार स्पर्श कर रहे हों। ऐसी स्थिति में सैनिटाइजर का प्रयोग करें। डीएम ने कहा कि अगले दो-चार दिन में अगर लोग गंभीर नहीं होते हैं तो प्रशासन और पुलिस के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। वहीं, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सीओ और सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है कि रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक के कर्फ्यू का पालन करने के लिए क्षेत्र में भ्रमण पर रहें। लोगों की भीड़ एकत्र न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed