{"_id":"5e501c5d8ebc3ec981316004","slug":"cousin-murder-basti-basti-news-gkp342035371","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरे भाई ने की थी सुरेंद्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसेरे भाई ने की थी सुरेंद्र की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसेरे भाई ने की थी सुरेंद्र की हत्या
बभनान। स्थानीय कस्बे के सीमावर्ती जिला गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट के मजरा बलुआ में बुधवार को फावड़े से एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद हत्यारा मृतक का मोबाइल व बाइक लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने तथ्यों के आधार पर शुक्रवार को मृतक के मौसेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामूली विवाद में सुरेंद्र की हत्या कर दी गई।
मजरा गोपाल ज्योतिया निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा गांव से करीब ढाई किमी दूर अपने खेत बलुआ घनघटा में बने मकान पर बुधवार की रात में फसल की रखवाली करने गए थे। जहां रात में कुदाल से उनकी गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस छानबीन कर रही थी। सर्विलांस के जरिए मृतक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस हो गई, हरकत में आई पुलिस शुक्रवार की सुबह बभनान रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जहां उसकी मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ छपिया थाना क्षेत्र के चांदा बुजुर्ग गांव निवासी शिव मूरत वर्मा उर्फ बबलू वर्मा को धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह के मुताबिक पूछताछ में शिव मूरत ने स्वीकार किया कि मामूली विवाद में उसने कुदाल से सुरेंद्र की हत्या कर, उसका मोबाइल व मोटरसाइकिल लेकर भाग गया था।