फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Court orders case registered against eight for assault

Basti News: कोर्ट के आदेश मारपीट मेंं आठ पर केस दर्ज

Tue, 03 Sep 2024 10:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 03 Sep 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Court orders case registered against eight for assault
कलवारी। कोर्ट के आदेश पर कलवारी क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में आपसी रंजिश को लेकर 15 मई को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोर्ठ में दिए गए शिकायती पत्र में विंध्याचल देवी पत्नी कुंदन उर्फ पुद्दन गौड़ निवासी सिकंदरपुर ने लिखा है कि 15 मई को शाम सात बजे पुरानी रंजिश में गांव के बब्बन, उनकी पत्नी नूतन, बेटी चांदनी और बब्बन के साले रामफल व गब्बर निवासी बानपुर थाना लालगंज, बब्बन की साली शकुंतला व उसके पति केशवराम निवासी पिपरा तथा साली मिथलेश पत्नी कमल कुमार निवासी इजरगढ़ एक राय होकर उसके घर आकर गाली देते हुए घर में घुस आए।
विज्ञापन

लाठी-डंडे से उसे तथा पति कुंदन, बच्चों, उबहन ज्योति तथा बहनोई रंजीत गौड़ को मारपीट कर घायल कर दिया। कलवारी थाने पर जब केस दर्ज नहीं लिखा गया तब उसने 20 मई को डीआईजी के पास रजिस्टर्ड शिकायत पत्र भेजा। वहां से भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो 15 जून को कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने 17 अगस्त को कलवारी थानाध्यक्ष को आठ लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed