{"_id":"64eb8d7a7e03208c1d0f39d7","slug":"court-news-basti-news-c-207-1-sgkp1004-3438-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आज फिर होगी पूर्व विधायक अमरमणि के मामले की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आज फिर होगी पूर्व विधायक अमरमणि के मामले की सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी के 22 वर्ष पुराने मामले की सोमवार को पुन: सुनवाई होगी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 25 अगस्त की सुनवाई में सीएमओ गोरखपुर को मेडिकल बोर्ड का गठन कर पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जांच का आदेश दिया था। 25 अगस्त की सुनवाई में न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरी ने 28 अगस्त की अगली तारीख देते हुए सीएमओ गोरखपुर से पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की रिपोर्ट तलब किया था।
विशेष शासकीय अधिवक्ता देवानंद सिंह ने बताया कि 2001 में कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर निवासी धर्मराज गुप्ता के लड़के का अपहरण हो गया था। पुलिस ने तत्कालीन विधायक अमरमणि त्रिपाठी के लखनऊ आवास से अपहृत को बरामद किया था। इस मामले में नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें पूर्व विधायक सहित तीन लोग अदालत में गैर हाजिर चल रहे हैं, जिससे सुनवाई बाधित हो रही है। अमरमणि, नैनी शर्मा व शिवम उर्फ राम यज्ञ के अदालत में हाजिर न होने से कार्रवाई 22 वर्ष से लंबित चल रही है। पूर्व विधायक के अधिवक्ता ने अदालत को अवगत कराया था कि उनकी सेहत खराब चल रही है।
मामले को लेकर कोर्ट ने सीएमओ गोरखपुर से जवाब-तलब किया था, लेकिन सीएमओ के द्वारा अदालत में पूर्व विधायक के सेहत से संबंधित को कोई आख्या नहीं दी गई। मामले को लेकर सोमवार को पुन: अदालत में सुनवाई होनी है।