{"_id":"63688eb592183c621c0e8e9d","slug":"coupling-of-malgadi-train-broken-track-disrupted-for-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में बड़ा हादसा होते-होते बचा: मालगाड़ी की कप्लिंग टूटी, तीन घंटे बाधित रहा ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में बड़ा हादसा होते-होते बचा: मालगाड़ी की कप्लिंग टूटी, तीन घंटे बाधित रहा ट्रैक
Mon, 07 Nov 2022 10:21 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:21 AM IST
सार
स्टेशन अधीक्षक सिराजुल हक ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.17 बजे गोंडा की ओर से मालगाड़ी सहजनवां जा रही थी। टिनिच और गोविंद नगर स्टेशन के बीच उसकी कप्लिंग टूट गई। इससे ट्रेन दो हिस्से में बंट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर शनिवार रात में मालगाड़ी की कप्लिंग टूट जाने से ट्रेन दो हिस्से में बंट गई। इससे हादसा होते-होते बचा। कप्लिंग टूटने के कारण डाउन साइड से करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। इस दौरान अप साइड से ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक सिराजुल हक ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.17 बजे गोंडा की ओर से मालगाड़ी सहजनवां जा रही थी। टिनिच और गोविंद नगर स्टेशन के बीच उसकी कप्लिंग टूट गई। इससे ट्रेन दो हिस्से में बंट गई।
विज्ञापन
गार्ड ने टेलीफोन पर सूचना दी कि 23 डिब्बे दोनों स्टेशनों बीच रुक गए हैं। तब तक गाड़ी, इंजन व बाकी डिब्बे लेकर गोविंद नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। बताया कि कप्लिंग टूटने के कारण डाउन साइट ट्रैक 11.47 से 1.10 बजे तक बाधित रहा। इस दौरान अप साइड से ही ट्रेनों को निकाला गया।
विज्ञापन