{"_id":"66e091f4f9009abe59069d3a","slug":"couldnt-demolish-the-entire-houseit-merged-into-the-river-current-basti-news-c-207-1-bst1001-123604-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तोड़ नहीं पाए थे पूरा मकान... नदी की धारा में हो गया विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तोड़ नहीं पाए थे पूरा मकान... नदी की धारा में हो गया विलीन
Wed, 11 Sep 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
गायघाट के मदरहवा में कटान में ध्वस्त हुआ मकान
मदरहवा गांव में सरयू नदी की कटान जारी, दहशत में ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट। कुदरहा विकास खंड के मदरहवा गांव में मंगलवार को सरयू नदी की कटान जारी रही। यहां तीन दिनों से रामकरन अपने मकान को तोड़ने में जुटे थे। अभी काफी हिस्सा शेष रह गया था कि कटान के चलते वह नदी की धारा में विलीन हो गया।
नदी कटान करते-करते रामकरन के मकान के करीब पहुंच चुकी थी। मकान ढहने की आशंका में वह अपने परिवार के साथ तीन दिनों से उसे तोड़ने में जुटे हुए थे। मंगलवार को नदी की धारा बचे हुए हिस्से को अपने आगोश में ले ली। उनका पूरा मकान नदी में समा गया।
वहीं शनिवार की शाम से बाढ़ खंड का बचाव कार्य बंद कराए जाने के बाद अब यहां के नागरिक भगवान भरोसे हैं। गांव के लोग सरयू मैया से सुरक्षित करने की विनती कर रहे हैं। नदी की कटान लगातार जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तो उनकी हाल-चाल लेने भी अधिकारी नहीं आ रहे हैं। गांव से लेकर पश्चिम दिशा की ओर खेतों में नदी लगातार कटान कर रही है। वहीं मदरहवा से पूरब बसे बड़का पूरवा में कटान स्थिर हो गई है।