फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   coruption video viral

Basti News: फोन पर रुपये मांगते हेड कांस्टेबल का ऑडियो वायरल

Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
coruption video viral
दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया थाने पर तैनात दो हेड कांस्टेबल की ओर से एक व्यक्ति को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर धन वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। बताया कि इसमें से एक हेड कांस्टेबल से फोन पर धन मांगने की बातचीत का रिकार्डिंग भी उनके पास है। पीड़ित ने ऑडियो को वायरल भी कर दिया है। अमर उजाला इस आडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव निवासी रणजीत निषाद ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दुबौलिया थाने पर तैनात दो हेड कांस्टेबल ने एक वर्ष पहले फोन करके उन्हें थाने पर बुलाया था। आरोप लगाया दोनों फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने लगे। डर की वजह से उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों को रकम देकर खुश भी कर दिया। इसके बाद अप्रैल में फिर से दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे थाने बुलाया। आरोप लगाया कि दोनों पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को रुपये देने की बात कह कर एक लाख रुपये की मांग की। उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई। आरोप लगाया कि इससे नाराज दोनों पुलिस कर्मियों ने उनका आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया। दोनों ने उनकी पिटाई भी की। इन कर्मियों की ओर से कहा गया कि यदि रुपये नहीं दिए तो फिर से फर्जी मुकदमे में फंसा दिये जाओगे।
विज्ञापन


सीओ कलवारी विनय चौहान ने कहा कि मामले में जांच मिली है। उसे शुरू भी कर दिया गया है। जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed