फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Corporation will take transformer wise action

लाइन लॉस रोकने के लिए अब ट्रांसफार्मरवार कार्रवाई करेगा निगम

Tue, 12 Oct 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Corporation will take transformer wise action
लाइन लॉस रोकने के लिए अब ट्रांसफॉर्मरवार कार्रवाई करेगा निगम
विज्ञापन

तीनों जिलों में ज्यादा लाइन लॉस वाले 19 उपकेंद्रों की सूची तैयार
बस्ती। लाइन लॉस रोकने के लिए विद्युत निगम अब वितरण ट्रांसफॉर्मरवार कार्रवाई की कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए बुधवार व शुक्रवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। कार्ययोजना के अनुसार सबसे अधिक लाइन लॉस वाले उपकेंद्रों को चुना गया है। इन उपकेंद्रों के ज्यादा लाइन लॉस वाले ट्रांसफॉर्मर को चिह्नित कर तकनीकी और वाणिज्यिक पैरामीटर्स पर कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता या उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य अभियंता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडल के तीनों जिलों में करीब 19 विद्युत उपकेंद्रों को चुना गया है। इन उपकेद्रों पर सबसे अधिक 93 प्रतिशत तक लाइन लॉस हो रहा है। जबकि डिस्कॉम के निर्देशानुसार लाइन लॉस 15 प्रतिशत या इससे कम होना चाहिए। इनमें सिद्धार्थनगर के छह, बस्ती के आठ और संतकबीरनगर के पांच 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

इन उपकेंद्रों के तहत स्पेशल कैंप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें नया कनेक्शन देना, बिल संशोधित करना, बिलों का भुगतान सीएचसी, एसएचजी, पीडीएस आदि माध्यमों से करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने बताया कि लाइन लॉस हर हाल में 15 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें लापरवाही करने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अग्रिम कार्रवाई से बचने के लिए बिजली बिल का समय से भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती सरकार की नाकामी
बस्ती। आम आदमी पार्टी की बैठक में मंगलवार को त्योहार के सीजन में हो रही बिजली कटौती पर चिंता जताई गई। जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने कहा कि जिले में बिजली कटौती से जनता शहर से लेकर गांव तक सरकार की नाकामियों पर सवाल उठा रहे हैं। एक तरफ सरकार कुछ और कह रही है और इनके मंत्री कुछ और कह रहे हैं। यह सरकार की नाकामी है। इस मौके पर रामनाथ गौतम, पीसी पांडे, डॉ. राम सुभाष वर्मा, कैलाश निषाद, पूर्व प्रधान महेंद्र कुमार वरुण, राधेश्याम, रामअवतार, शकुंतला देवी, रेशमा देवी, भुअर निषाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed