फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Corona report of 94 more people came positive

94 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Wed, 14 Apr 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corona report of 94 more people came positive
94 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले में अलग-अलग जगहों के 94 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
मंगलवार को हर्रैया में एंटीजन किट से हुई जांच में 22 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनकी जांच सीएचसी हर्रैया में हुई। इसके अलावा मुंबई से आए 273 यात्रियों की जांच में तीन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 69 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिले में 12 अप्रैल की रिपोर्ट के मुताबिक, 220 केस एक्टिव हैं। वहीं पहले पॉजिटिव 15 लोगों की मंगलवार को तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। यह जानकारी जिले के कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सीएचसी पीएचसी पर भी कैंप लगाकर जांच कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन के अलावा रोडवेज बस स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पर टीम लगातार नजर रखी है।
विज्ञापन

गांव में जहां से भी सूचना मिलती है, जांच के लिए स्थानीय स्तर पर टीम भेजी जाती है। डॉ. कन्नौजिया ने बताया कि जिले में अब तक 392461 नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 389649 की रिपोर्ट मिल चुकी है। 383778 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 5871 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 5377 ठीक हो चुके हैं। 2812 की रिपोर्ट का इंतजार है। डॉ. कन्नौजिया ने बताया कि बीमारों को ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के 108 केंद्रों पर 4909 को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। ये सभी लोग टीका लगवाने के बाद स्वस्थ हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि टीकाकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सभी विभागों और निजी संस्थाओं को यह बता दिया गया है कि 45 वर्ष से ऊपर के लोग टीका लगवा लें। कहा कि टीका लगाने के बाद भी गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed