फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   corona positive ke coach

कोरोना पॉजिटिव के कोच में सवार थे संक्रमित मिले 50 लोग

Wed, 20 May 2020 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
corona positive ke coach
कोरोना पॉजिटिव के कोच में सवार थे संक्रमित मिले 50 लोग
विज्ञापन

बस्ती। जिला प्रशासन की सूझबूझ से कोरोना वायरस के ‘सामुदायिक संक्रमण’ से जिला बच गया। मंगलवार को एक साथ 50 पॉजिटिव केस मिलने के बाद संक्रमित लोगों को अस्पतालों में शिफ्ट करके इलाज शुरू कर दिया गया है। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोरोना संक्रमित सभी 50 शख्स प्रवासी मजदूर हैं। इसमें 14 लोग बस्ती तथा 36 लोग आसपास के जिलों के हैं। 12 मई को ये सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बस्ती आए थे। इस ट्रेन के एक कोच में अयोध्या के एक शख्स की मौत हो गई थी, जिसे जीआरपी लखनऊ ने उतारकर केजीएमयू भेजा था।

डीएम ने बताया कि रेल अधिकारियों ने इसकी सूचना बस्ती प्रशासन को भी दी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए 12 मई की शाम को सात बजे यहां पहुंचने पर उस कोच के सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया था। डीएम अयोध्या की ओर से जानकारी दी गई थी कि लखनऊ में मृतक शख्स कोरोना पॉजिटिव था। इसके बाद कोच के 72 मुसाफिरों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया था। डीएम ने बताया कि 72 में से 36 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये कुशीनगर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, देवरिया आदि जिलों के रहने वाले हैं। इन्हें कोविड एल-वन जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली, एल-टू कैली हॉस्पिटल तथा सीएचसी मुंडेरवा में इलाज के लिए रखा गया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 104 कोरोना पॉजिटिव केस हुए हैं। इसमें से दो की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 74 हैं। इनमें अन्य जिलों के 36 लोग शामिल हैं। कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 28 है। डीएम ने बताया कि जिले की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed