फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Corona: Nine people recovered, three new infected were found

कोरोना : नौ लोग स्वस्थ हुए, तीन नए संक्रमित मिले

Sun, 20 Jun 2021 07:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Corona: Nine people recovered, three new infected were found
कोरोना : नौ लोग स्वस्थ हुए, तीन नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में रविवार को तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दूसरी ओर पहले से संक्रमित नौ ने कोरोना की जंग जीत ली है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण से पिछले 72 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है। 26 केस एक्टिव हैं। यह जानकारी सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने दी है। कहा है कि कोरोना का संक्रमण की गति धीमी पड़ गई है, मगर अब भी यह समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में जरा सी लापरवाही जान पर बन सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूर करें, जिससे संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार शहर से लेकर गांव तक जांच कर रहा है। जिले में सार्वजनिक स्थलों पर जांच कराई जा रही है। अस्पतालों को तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण के लिए भी तंत्र सक्रिय है। गांव-गांव लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 611546 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 605042 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 593355 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 11687 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 6504 नमूनों के परिणाम का इंतजार है। अब तक 11318 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 329 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed