फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Corona in Women's Hospital

महिला अस्पताल में कोरोना के अधिक मरीज आए तो रेफर ही चारा

Sat, 25 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona in Women's Hospital
जिला महिला चिकित्सालय में बिना मास्क के बैठी मरीजों के साथ आई महिलाएं। - फोटो : BASTI
महिला अस्पताल में कोरोना के अधिक मरीज आए तो रेफर ही चारा
विज्ञापन

सीएमएस बोलीं- नॉन कोविड अस्पताल के बावजूद दो केस लेंगे
बस्ती। महिला अस्पताल में रोज करीब 100 से 150 गर्भवती महिलाएं भर्ती होती हैं। इनमें से गंभीर मरीजों रेफर कर दिया जाता है। अब कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है तो सरकार और प्रशासन इसे लेकर संवेदनशील हो गया है। अस्पतालों में कोरोना से निपटने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। ऐसे में महिला अस्पताल में दो बेड कोरोना मरीज के लिए तैयार किया गया है।
इन बेडों पर संसाधन के नाम पर मात्र ग्लूकोज चढ़ाने में प्रयोग आने वाला लोहे का राड के अलावा कुछ भी नहीं है। चार डॉक्टरों की तैनाती है। इनमें दो संविदा के हैं। यही हाल पैरा मेडिकल स्टॉफ का है। 30 के सापेक्ष 21 पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात हैं। जिम्मेदार कहते हैं कि उनका अस्पताल नान कोविड है। वे कोविड मरीजों को भर्ती ही क्यों करेंगे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा ने कहा कि महिला अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए दो बेड आरक्षित हैं। प्राइवेट वार्ड में यह बेड लगाए जाएंगे। फिलहाल वहां दूसरे मरीजों को भर्ती किया जाता है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लिए अलग से दवा नहीं आई है। बुखार व अन्य सामान्य बीमारियों की दवाएं दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ की कमी है। दो से अधिक कोरोना पीड़ित गर्भवती महिलाएं आईं तो उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाएगा। जिन दो बेडों पर कोरोना मरीजों को भर्ती किया जाएगा, उनकी निगरानी के लिए संसाधनों की व्यवस्था कर ली जाएगी। वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी तो रेफर के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed