फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Controversy during idol immersion,

Basti News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, पुलिस की दखल पर माने

Thu, 16 Nov 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Controversy during idol immersion,
शहर के बाजपेयी प्रेक्षागृह और कलवारी के गायघाट पर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार रात शहर के पंडित अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह के पास और कलवारी थाने के गायघाट कस्बे में विवाद हुआ। दोनों जगह विवाद का कारण ट्रैक्टर-ट्रॅाली को आगे-पीछे करना बना। गायघाट में कुछ देर तक राम जानकी मार्ग जाम होने की स्थिति पैदा होने लगी थी। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि दोनों जगह शांतिपूर्वक विवाद समाप्त करा दिया गया। कहीं से कोई तहरीर नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, शहर की लक्ष्मी प्रतिमाओं का कुआनो नदी के अमहट घाट पर विसर्जन किया जा रहा था। रात करीब 12 बजे के बाद विसर्जन समाप्त होने पर दो समितियों के लोग पंडित अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह के पास विवाद करने लगे। उनमें मारपीट भी हुई, लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई। पुलिस की दखल के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने रास्ते चले गए।
विज्ञापन

उधर, कलवारी थाने के नगर पंचायत गायघाट में प्रतिमाओं को आगे-पीछे ले जाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। दो आयोजक गुटों में कहासुनी होने लगी तो दोनों पक्षों के लोग अपनी-अपनी गाड़ियों को आगे ले जाने की होड़ में लग गए। देखते ही देखते तनाव की स्थिति बन गई और बेतरतीब गाड़ियों के खड़ी होने के चलते जाम लग गया। प्रशासन की गैर मौजूदगी में कुछ संभ्रांत लोगों ने जाम हटवाने की कोशिश की, लेकिन कोई खासा असर नहीं पड़ा। बाद में थाने की फोर्स पहुंचने के बाद किसी तरह जाम से निजात मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed