{"_id":"65a02ff6bad6afecda004a34","slug":"control-room-will-be-built-in-ghaghaua-outpost-of-four-lane-harraiya-police-station-basti-news-c-207-1-sgkp1002-9871-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोरलेन के घघौआ चौकी, हर्रैया थाने में बनेगा नियंत्रण कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोरलेन के घघौआ चौकी, हर्रैया थाने में बनेगा नियंत्रण कक्ष
Thu, 11 Jan 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए घघौआ चौकी और हर्रैया थाने में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। जहां से पूरी गतिविधि की निगरानी की जाएगी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर यह नियंत्रण कक्ष खोला जा रहा है।
अचानक भीड़ बढ़ने पर उसे नियंत्रित करने और अन्य जनपदों को संदेश भेजने के लिए इस नियंत्रण कक्ष का प्रयोग किया जाएगा। इस कंट्रोल रूम से अयोध्या में अचानक भीड़ बढ़ने पर उसे नियंत्रित करने के साथ ही आसपास के जिलों को भी सूचित किया जा सकेगा। नियंत्रण कक्ष में संचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। बस्ती, अयोध्या और देवी पाटन परिक्षेत्र के अधिकारी इस नियंत्रण कक्ष से सीधे जुड़े रहेंगे। अयोध्या में श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट के नियंत्रण कक्ष से सूचनाओं का आदान प्रदान होता रहेगा। इसमें पुलिस रेडियो शाखा की टीम के अलावा सर्विलांस और इंटरनेट तकनीकी में दक्ष टीम तैनात की जाएगी।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि अयोध्या जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर गन्ने के ट्रकों का 19 जनवरी से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। समस्त मोड़ पर यातायात और नागरिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे ताकि अतिथियों और श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई असुविधा न हो। संबंधित जिलों के अधिकारी ट्रांसपोर्टरों से मीटिंग कर डायवर्जन के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराएं। इस दौरान भवन निर्माण सामग्री जैसे बालू, मौरंग वाले वाहनों को जिलों की सीमाओं से पहले ही सड़क किनारे व्यवस्थित रूप से पार्क करा दिया जाए।