फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   contractor in custody

फोरेंसिक टीम ने की ट्रक की जांच, ठेकेदार हिरासत में

Sat, 05 Sep 2020 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
contractor in custody
पल्लेदारों की मौत के मामले में हर्रेया थाने पर ट्रक की जांच करती फोरेसिंक टीम। - फोटो : BASTI
फोरेंसिक टीम ने की ट्रक की जांच, ठेकेदार हिरासत में
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से तीन मजदूरों की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज(बस्ती)। तीन पल्लेदारों की मौत के तीसरे दिन शनिवार को पुलिस की फोरेंसिक टीम ने ट्रक की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर ठेकेदार को हिरासत में लिया है।
हर्रैया थानाक्षेत्र के बिहरा गेट के पास कप्तानगंज थानाक्षेत्र के धर्मसिंहपुर गांव के रहने वाले तीन पल्लेदार गुड्डू, लल्लन और कनिकराम की बुधवार की रात ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जबकि विकास और जंग बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस और स्थानीय लोग पहले मामले को दुर्घटना मान रही थी, लेकिन बाद में जब घायलों व परिवार के लोगों ने मुंह खोला तो इस पूरे मामले में ट्रक चालक व पल्लेदारों के बीच हुए विवाद का मामला सामने आया। पुलिस ने ट्रक चालक व ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृतक गुड्डू के बड़े भाई पंचम ने बताया कि रघुबर ने फोन करकर उन लोगों बुलाया था। पहले पैकोलिया थाने के बगल गोदाम से 120 बोरी चावल ट्रक पर लोड कराया गया, बाद में उसे हसीनाबाद बाजार के एक आढ़तिया के गोदाम में उतरवाया गया। वहां कुछ देर बाद उसके निजी पल्लेदार आ गए और उन लोगों को ट्रक के केबिन में बैठने के लिए कहा गया। ट्रक चालक की पंचम और हृदयराम ने पहचान की। ट्रक संतकबीरनगर जिले के नंदौर कस्बे की शर्मा ट्रांसपोर्ट की है। इधर जांच-पड़ताल के क्रम में फोरेसिंक टीम ने शनिवार को ट्रक से नमूने लिए। ट्रक की बाडी के आगे से बाएं साइड में धंसी हुई मिली। टीम ने पल्लेदारों से भी घटनाक्रम की जानकारी ली। वहां पर पल्लेदार शिवशंकर व पंचम ने बताया कि ट्रक से सबूत मिटाने के लिए पानी से धुलवाया गया है। थानेदार सर्वेश राय ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed