{"_id":"60d87ef08ebc3e32c93cea4e","slug":"contract-linemen-accuse-sdo-of-assault-basti-news-gkp3996873139","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा लाइनमैनों ने एसडीओ पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा लाइनमैनों ने एसडीओ पर लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा लाइनमैनों ने एसडीओ पर लगाया मारपीट का आरोप
बस्ती। विद्युत वितरण खंड तृतीय के उपखंड अधिकारी बलवीर यादव पर संविदाकर्मियों ने अपशब्द कहने और मारपीट का आरोप लगाया है। पॉवर कारपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ ने इस मामले की कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष राम सकल मौर्या ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे संविदा लाइनमैन क्षेत्र से डिसकनेक्शन कर गिदही उपकेंद्र पर बैठे थे। लाइनमैनों से रिपोर्ट लेने गए उपखंड अधिकारी उन पर दोबारा बकाएदारों की लाइन काटने के लिए क्षेत्र में जाने का दबाव बनाने लगे। रामसकल ने बताया कि मना करने पर उपखंड अधिकारी अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे।
जब संविदाकर्मियों ने इसका विरोध किया तो बाहर करने की धमकी देने लगे। संविदाकर्मी विजय कुमार, अजय कुमार, प्रेमसागर, रणजीत कुमार, अखिलेश चंद्र गौतम, किसनराम, अभिनव कुमार, रामदेव, मेवालाल आदि ने कोतवाली में उपखंड अधिकारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी बलवीर यादव ने बताया कि बकाए में कटी लाइन को बिना भुगतान जोड़ने के कारण संविदाकर्मी विजय कुमार को फटकार लगाई गई और काम पर आने से मना कर दिया गया। मारपीट और अपशब्द कहने का आरोप निराधार है। अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।