फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Contaminated water reaching due to pipeline cut

कट रही पाइपलाइन, घरों में पहुंच रहा दूषित पानी

Thu, 29 Jul 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water reaching due to pipeline cut
पाइपलाइन कटने से पहुंच रहा दूषित पानी
विज्ञापन

एक निजी कंपनी के गैस पाइपलाइन बिछाने से जलकल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में गैस के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन के लिए खुदाई होने से जलकल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जा रही है। इससे आए दिन नागरिक गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। बावजूद इसके कंपनी व नपा के जिम्मेदार जरा भी गंभीर नहीं हैं। शहर के मालवीय रोड पर इन दिनों टोरेंटो कंपनी गैस आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रही है। इस दौरान उनकी जेसीबी से मालवीय रोड की पटरी पर खुदाई का कार्य चल रहा है। नतीजा यह हो रहा है कि जेसीबी से खुदाई करने पर अक्सर जलकल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है और गंदा पानी घरों तक पहुंचने लगता है। कभी-कभी तो अगर शाम को पाइपलाइन कट जाती है तो रात से लेकर सुबह के रोस्टर तक गंदा पानी घरों में पहुंचता रहता है। इसे लेकर नागरिकों में डर बैठ गया है कि कहीं वह जलजनित रोगों का शिकार न हो जाएं। सबसे अधिक प्रभावित बैरिहवा वार्ड के अनिल कुमार, विनय शंकर पांडेय, देवीमंगल पांडेय, सुजीत और रविशरण आदि ने बताया कि तीन दिनों से हर शाम गंदा पानी आ रहा है और सुबह भी यही स्थिति बनी हुई है। नगर पालिका के ईओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि कार्यदायी कंपनी के जिम्मेदारों को इसके लिए सावधान किया गया है। बावजूद इसके अगर लापरवाही हो रही है तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, टोरेंटो कंपनी के साइट इंचार्ज अभय मिश्र ने बताया कि खुदाई के दौरान कटी पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए सामग्री और कारीगर का इंतजाम किया गया है ताकि फौरी तौर पर लीकेज व अन्य गड़बड़ी तत्काल दूर की जा सके।

जानलेवा साबित हो रहे गड्ढे
कंपनी ने पाइपलाइन बिछाने के लिए गहरे गड्ढे खुदवा रखे हैं लेकिन उन्हें घेरकर रिफलेक्टर भी नहीं लगाया गया है। नतीजा यह हुआ कि मालवीय रोड स्थित बेबीडाल हॉस्पिटल के पास बुधवार की रात दस बजे स्टेट बैंक कोर्ट एरिया के फील्ड आफिसर राना रणधीर चौधरी बाइक समेत गहरे गड्ढे में गिरे पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed