{"_id":"6a25c0e077e806c6cb01dee5","slug":"container-wheel-stuck-in-drain-drivers-struggle-in-traffic-jam-basti-news-c-207-1-bst1006-160111-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कंटेनर का पहिया नाली में फंसा, जाम में जूझे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कंटेनर का पहिया नाली में फंसा, जाम में जूझे वाहन चालक
Mon, 08 Jun 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा। बस्ती-खलीलाबाद मार्ग के मुंडेरवा कस्बे से सटे अहरा तिराहे पर माल लदे कंटेनर का पहिया फंस जाने से बस्ती-कांटे मार्ग जाम हो गया। जाम लगने से सड़क से गुजरने वाले बाइक और चार पहिया वाहनों को जूझना पड़ा।
मुंडेरवा नगर पंचायत के अहरा तिराहे पर राजकीय पशु चिकित्सालय के पास रविवार को एक कंटेनर का पिछला पहिया नाली में धंस गया। बीच रास्ते में कंटेनर के फंस जाने से बस्ती-कांटे मार्ग और अहरा-बनकटी मार्ग पर लोग जाम में फंसे रहे। सड़क से गुजर रहे राहगीरों को इस दौरान चिलचिलाती धूप में परेशान होना पड़ा। बताया जा रहा कंटेनर अहरा से निकल कर खलीलाबाद की तरफ जाने के लिए मुड़ा था कि मोड़ फंस गया। देर शाम तक कंटेनर नहीं निकाला जा सका था।