फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Consumers troubled by low voltage, electricity cuts at home for hours

Basti News: लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान, घर घंटे हो रही बिजली कटौती

Fri, 06 Dec 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Consumers troubled by low voltage, electricity cuts at home for hours
- भरपूर मात्रा में वोल्टेज न मिलने से प्रभावित हो रहा कारोबार
विज्ञापन

- दिन में चैन और रात में नहीं मिल रहा सकून
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। नगर पंचायत में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिजली को लेकर परेशान हैं। भरपूर वोल्टेज न मिलने के कारण उपकरण नहीं चल पा रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर आए दिन जर्जर तारों के टूट कर गिरने से भी नागरिक खासे परेशान हैं।
नई लाइन बनाने का काम बेहद सुस्त चल रहा है। दिन हो या रात लोकल फाल्ट के नाम पर हर घंटे कटौती की जा रही है। उपभोक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या से पंखा इतना धीमा चलता है कि उससे हवा ही नहीं लगती है। भीषण गर्मी में न दिन में चैन है और न ही रात में सुकून मिल पा रहा है। रामलीला मैदान से लेकर महागौरी नगर मंदिर के बीच के क्षेत्र में 70-80 वोल्टेज ही मिल पा रहा है। कस्बे में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहद खराब है।
विज्ञापन

अवर अभियंता राजेश गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत में शहरी बिजली लाइन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। खंभे लगाए जा चुके हैं। बस तार खींचे जाने हैं। जल्द ही वोल्टेज में सुधार दिखने लगेगा और पुरानी लाइनें भी हटा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed