{"_id":"64e25f8fa27005c6c70578d4","slug":"construction-work-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3045-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पकड़ीजप्ती हड़ही मार्ग पर टूटी पुलिया बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पकड़ीजप्ती हड़ही मार्ग पर टूटी पुलिया बनवाने की मांग
Mon, 21 Aug 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया क्षेत्र पकड़ी जप्ती हड़ही सम्पर्क मार्ग पर बनी टूटी पुलिया ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकोलिया। क्षेत्र के पकड़ीजप्ती, हड़ही संपर्क मार्ग पर स्थित बसहा गांव के निकट नहर पर बनी पुलिया निर्माण के वर्ष भर में ध्वस्त हो गई। इसके चलते यहां आवागमन बाधित हो गया है। पुलिया न बनने से परेशान ग्रामीणों ने सांसद से लेकर शासन तक पत्र भेजकर शीघ्र पुलिया निर्माण की मांग की है। निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
यह पुलिया एक वर्ष पहले नहर में समा गई। उस समय प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही पुलिया बनाकर आवागमन बहाल कर दिया जाएगा, मगर वह आश्वासन कोरा ही रह गया। वर्ष बीत जाने के बाद इसका निर्माण नहीं हो सका। इस मार्ग के किनारे स्थित दौलतपुर, बसहा, ईटवा राजा, गडहा पांडेय, पकड़ी जप्ती, मैभिया, महुआ, बरगदवा सहित एक दर्जन गांव के ग्रामीणों के आवागमन में दिक्कत हो रही है।
सपा नेता व बरगदवा गांव निवासी राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री व अधिकारियों को पत्र देकर पुलिया निर्माण की मांग की है। गडहा पांडेय निवासी अशोक पांडेय ने भी सांसद हरीश द्विवेदी को पत्र देकर पुलिया निर्माण की मांग की। ग्रामीण सतीश सिंह, जय प्रकाश पाठक, मनोज पांडेय, रामजी पांडेय, विनय कुमार वर्मा, बादशाह शर्मा, राजेश ने बताया कि यदि जल्द ही पुलिया निर्माण कर आवागमन सुगम नहीं बनाया गया, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।