फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   construction work

Basti News: शासन की मुहर, जिला पंचायत जिले में बनाएगी 21 अमृत सरोवर

Mon, 21 Aug 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
construction work
बस्ती। जिले के 21 गांवों में अमृत सरोवरों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। शासन ने जिला पंचायत के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होगा। योजना पर प्रत्येक सरोवर के लिए 35 से 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी सरोवर एक एकड़ या उससे अधिक परिक्षेत्र में बनेंगे।
विज्ञापन

---

इन गांवों में बनेंगे अमृत सरोवर



जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा के अनुसार बनकटी ब्लाॅक के पड़री, सदर ब्लाॅक के रैकवार, कुदरहा ब्लाॅक के कड़जा, सांउघाट ब्लाॅक के करनपुर, रामनगर ब्लाॅक के छपिया खास, सदर ब्लाॅक के बनगवां, कुदरहा के चौबाह, बनकटी के सिंघोरवा-कोहड़वा, कुदरहा के खखरा-अमानाबाद, बनकटी के भैंसा पांडेय, कुदरहा के भौरा व टिकरिया-महुआपार, सल्टौआ के उमरा खास, बहादुरपुर के कूढ़ा पट्टी पृथी, बनकटी के नगरा बौड़ियार, रुधौली के करमहिया, धरैला, सेहुड़ा कला व कोठिया, कप्तानगंज के बसंतपुर, बहादुरपुर के रौसिंहापार व रुधौली के खुटहना गांव के तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


---

एक एकड़ में बनाए जाएंगे अमृत सरोवर
जिला पंचायत के अभियंता सुरेश कुमार सिंह के अनुसार हर अमृत सरोवर के लिए कम से कम एक एकड़ का तालाब होना आवश्यक है। हर एक सरोवर पर 35 से 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जहां तीन स्टेप पर तालाब का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सरोवर के चारों तरफ पाथवे, इंटरलाॅकिंग व सीढ़ी का भी निर्माण किया जाएगा। पूरे सरोवर की कटीले तार से बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसके बाद सरोवरों का निर्माण चालू करवा दिया जाएगा।
-विकास मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed