{"_id":"64e10e6d54002e237e0cffc4","slug":"construction-work-basti-news-c-207-1-bst1001-3028-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्राथमिक स्कूल की चहारदीवारी को एसडीएम ने गिरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्राथमिक स्कूल की चहारदीवारी को एसडीएम ने गिरवाया
Sun, 20 Aug 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। एसडीएम भानपुर आशुतोष तिवारी ने शनिवार को रामनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय छपिया खास में गलत तरीके से बनाई गई चहारदीवारी को गिरवा दिया। कार्रवाई देख मौके पर ग्रामीण भी जुटे रहे।
गांव की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विद्यालय की चहारदीवारी उनके खेत में बना दी गई है। यह मामला शनिवार को समाधान दिवस में भी पेश हो गया। इस पर एसडीएम ने तत्काल बीडीओ रामनगर रमेश दत्त मिश्र, चौकी इंचार्ज असनहरा अजय सिंह, नायब तहसीलदार कृृृष्ण मोहन यादव व हल्का लेखपाल रवि पांडेय, वीरेंद्र कुमार, लाखन सिंह, मयंक सिंह, संतोष शाक्य की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने विद्यालय की भूमि का चिह्नांकन किया। पता चला कि विद्यालय की चहारदीवारी 75 मीटर तक गलत पाई गई।
प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी ने बताया कि हल्का लेखपाल की ओर से पूर्व में जहां तक विद्यालय की भूमि चिह्नित की गई थी उसी पर निर्माण कराया गया है। एसडीएम ने बताया शिकायत के आधार पर मौके पर विद्यालय की भूमि का चिह्नांकन कराया गया, जिसमें 75 मीटर तक चहारदीवारी का निर्माण गलत पाया गया, जिसे तत्काल गिरवाकर भूमि खाली करा दी गई है।