फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   constable namjad in rape case

झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में सिपाही नामजद

Fri, 09 Jul 2021 07:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
constable namjad in rape case
झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में सिपाही नामजद
विज्ञापन

- दुबौलिया थाने पर तैनात है सिपाही अरुण शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुबौलिया थाने पर तैनात एक सिपाही शादीशुदा महिला को झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। दो बार गर्भवती होने पर जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो बदनाम करने की धमकी देकर गर्भपात करा दिया। आजिज आकर महिला ने पुलिस अधीक्षक के शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थनापत्र दिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर कोतवाली थाने में आरोपी सिपाही अरुण शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर में रहने वाली पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि 2012 में उसकी शादी नगर थाना क्षेत्र के में हुई थी। सात साल बाद दहेज आदि के कारण ससुराल से उसे 2019 में बेदखल कर दिया गया।
विज्ञापन

जिसके बाद वह बस्ती शहर में अपनी बहन के घर पर रहने लगी। इसी दौरान सिपाही अरुण शर्मा उसके संपर्क में आया। उसने ससुराल का विवाद खत्म कराकर खुद शादी करने का झांसा दिया और महिला से शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोप है कि दुबौलिया थाने पर तैनात आरोपी सिपाही उसे अपने कमरे पर भी ले जाता था। वह शादी के लिए जब दबाव बनाती तो टाल देता था। अधिक दबाव बनाने पर उसने शादी से ही इनकार कर दिया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही अरुण शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी की धारा के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed