फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congressmen staged a sit-in, raised the demand for action against the Minister of State for Education

कांग्रेसियों ने दिया धरना, शिक्षा राज्यमंत्री पर कार्रवाई की मांग उठाई

Mon, 31 May 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Congressmen staged a sit-in, raised the demand for action against the Minister of State for Education
कांग्रेसियों ने दिया धरना, शिक्षा राज्यमंत्री पर कार्रवाई की मांग उठाई
विज्ञापन

बस्ती। शिक्षकों की मौतों का आंकड़ा कम बताने पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कटेश्वर पार्क स्थित कार्यालय पर धरना दिया। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी पर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने हाथों में ‘जब तक वैक्सीनेशन नहीं, तब तक परीक्षा नहीं’, ‘बच्चों के जीवन से खिलवाड़ बंद करो’, ‘1621 शिक्षकों की मौतों को तीन का आंकड़ा बताने वाले शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करो’ लिखी तख्तियां लेकर धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में हजारों ने लोगों ने अपनों को खो दिया। जीवित रहते उन्हें इलाज नहीं मिला और मर जाने पर अंतिम संस्कार तक के सम्मान से वह वंचित रह गए। देश और प्रदेश में शवों का अपमान हुआ। नदी के तटों पर शवों के ढेर और उनकी टायर से जलाए जाने की घटनाओं ने इंसानियत को तार-तार कर दिया है। लगता ही नहीं कि प्रदेश में व्यवस्था नाम की कोई चीज है। उन्होंने कहा कि 1621 शिक्षकों की मौतों को तीन का आंकड़ा बताने वाले शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी को बर्खास्त करने की जरूरत है। कहा कि जब तक छात्रों का वैक्सीनेशन न हो जाए, परीक्षा नहीं होनी चाहिए। छात्र हमारे भविष्य हैं और उनकी जान से खिलवाड़ न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक अंबिका सिंह, देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’, रामभवन शुक्ल, मो. रफीक खान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

धरना में गायत्री गुप्ता, सचिन शुक्ल, कुलदीप श्रीवास्तव, डॉ. दीपेंद्र सिंह, शिव विभूति मिश्र, आदित्य त्रिपाठी, अमित सिंह, डॉ. वाहिद सिद्दीकी, गंगा मिश्र, महेंद्र श्रीवास्तव, राहुल चौधरी, विवेक श्रीवास्तव, सोमनाथ पांडेय, रविंद्र सिंह ‘राजन’, अतीउल्ला सिद्दीकी, डॉ. विपिन वर्मा, पंकज द्विवेदी, प्रदीप चौधरी, राम कृष्ण द्विवेदी, अनुराग पांडेय, रघुनाथ चौहान, पंकज गौतम, लक्ष्मीकांत मिश्र, संजीव त्रिपाठी, फिरोज खान, फैज अहमद, आदर्श पाठक, विकास वर्मा, विवेक श्रीवास्तव, लवकुश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed